July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

डीडीसी व बीडीसी के उम्मीदवारी को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक,,,रायशुमारी कर एक नाम तय करने पर जोर…

राजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घोषणा पश्चात जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टियों में बैठक का दौर शुरू हो गया है।इस कड़ी में भाजपा द्वारा डीडीसी व बीडीसी पद के लिए उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी के लिए नगर के शिशुमन्दिर में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।


           मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब नागरीय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गहमा गहमी काफी तेज हो गई है। पंचायत चुनाव में संभावित उम्मीदवारों चयन को लेकर भाजपा द्वारा सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवं पुर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा की उपस्थिति में नगर के शिशुमन्दिर में बड़ी बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुँचे डीडीसी व बीडीसी पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
      नागरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव को लेकर गहमा गहमी काफी तेज हो गई है।मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 20 जनवरी को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा कर दी है।पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य हेतु उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा लगातार रायशुमारी कर रही है।भाजपा यह प्रयास कर रही है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होने की दशा में उम्मीदवारों के साथ रायशुमारी कर किसी एक नाम पर मोहर लगाया जा सके,इसके लिए लगातार भाजपा में बैठकों का दौर जारी है।वहीँ बीडीसी के लिए भी कोशिश की जा रही है कि किसी एक नाम पर रायशुमारी कर उम्मीदवारों को मनाया जा सके।भाजपा इस बार डीडीसी व बीडीसी में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपना कब्जा करना चाहती है।
       बैठक के दौरान विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा, रामलखन सिंह पैकरा जिला महामंत्री संजय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी , मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव,बबलू यादव, संतोष यादव कन्हैया राम उदय सिंह, दिड़ू राम, सुरेश राम,, जयनाथ राम,सन्तोष पांडेय, मनोज बंसल ,शिवशंकर सिंह ,शशिकला भगत,रवि प्रताप सिंह,विनय भगत , हैपी सोनी ,प्रशान्त सिंह, रमकेलिया , सरोज , राजनाथ पंकज गुप्ता सहित विभिन्न पंचायत के उम्मीदवार एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन मंडल महामंत्री संतोष तिवारी एवं आभार प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधी शिवनाथ जायसवाल ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!