July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

जशपुर में फिर भाजपा को मिला बड़ा झटका,,,भाजपा के दिग्गज नेता के भाई ने थामा कांग्रेस का दामन,,,जानिए कौन हैं ये शख्स…

जितेन्द्र सोनी/जशपुरनगर। भाजपा नेताओं के लगातार कांग्रेस में जाना जशपुर विधायक के साथ हाथ मिलाना भाजपा के लिए किसी बड़े मुसीबत से कम नही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जशपुर विधायक विनय भगत के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम के छोटे भाई जो सरपंच रह चुके हैं बीरबल नगेशिया ने कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। विधायक विनय भगत ने उनका कांग्रेस गमछा पहनाकर मुंह मीठा कराकर उनका गर्मजोशी से स्वागत की।


    ज्ञात हो बीरबल नगेशिया के पूरे परिवार काफी लंबे समय से क्षेत्र का और जशपुर जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं बीरबल नगेशिया की भाभी श्रीमती ठुनी बाई एवं स्वयं बीरबल नगेशिया की पत्नी भी पूर्व में जनपद पंचायत जशपुर के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। ऐसे परिवार से आज कांग्रेस प्रवेश करने वाले बीरबल नगेसिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जशपुर विधायक विनय भगत ने जो क्षेत्र में कार्य किया है वो जशपुर के 35 साल के इतिहास में और भाजपा सरकार के 15 सालों में नहीं हुवा है। आज जशपुर विधायक विनय भगत के कार्यकुशलता एवं व्यवहार कुशलता से क्षेत्र की जनता खुश है और मैं स्वयं उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया हूँ। आगे भी मैं भटके लोगों को कांग्रेस के सिद्धांतों से जोड़ते हुए जशपुर की विकास के लिए अपना सारा ताकत लगा दूंगा और आगे आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतेगी और पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
    इससे दो दिन पूर्व भी भाजपा के वरिष्ठ नेता राज परिवार के करीबी नेता ने भाजपा को टा टा बाय बाय कर कांग्रेस में शामिल होने की खबर मिली थी और अब फिर और एक बड़े मजबूत जमीनी स्तर के नेता का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना इससे यही पता चलता है कि अब जशपुर के नेता भी कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल और जशपुर विधायक विनय भगत के कार्य से संतुष्ट हैं और सीधे पार्टी ही चेंज कर रहे हैं। इससे जशपुर में कांग्रेस पहले से और अधिक मजबूत नजर आने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!