July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

“यादव जी की लव स्टोरी” फ़िल्म पर भारतवर्षीय यादव महासभा ने जताई आपत्ति,,,राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के जिलाध्यक्ष व्यासमुनी यादव ने “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म पर आपत्ति जताते हुए उसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में 24 फरवरी को राष्ट्रपति के नाम बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

      ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त फिल्म का निर्माण ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर एवं सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किए जाने का आरोप लगाया गया है। महासभा का कहना है कि इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा व्यापक स्तर पर असंतोष की स्थिति बन रही है।

       जिलाध्यक्ष व्यासमुनी यादव ने कहा कि यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अग्रणी रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद या टकराव उत्पन्न करना नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है।

       महासभा ने मांग की है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक तथ्यों की स्पष्टता सामने आ सके। साथ ही इस विषय को केंद्रीय स्तर पर संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने का भी आग्रह किया गया है।संगठन ने प्रशासन से संवेदनशील हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई है, ताकि सामाजिक समरसता और शांति व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!