July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्णतः असफल,,,एक साल सुशासन नहीं कुशासन के…सुनील सिंह

राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ में भाजपा के 1 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के वादों को असफल बताते हुए छत्तीसगढ़ बदहाल के नारों के साथ लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
         धरना प्रदर्शन के दौरान सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नीति सरकार की 1 वर्ष पूर्ण होने पर जहां सरकार जोर-शोर से सुशासन का डंका पीट रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जनों के साथ आम लोगों ने आज ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन में भाग लिया।इस प्रदर्शन में उपस्थित लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की एक वर्षों की कोई खास उपलब्धि नहीं रही है। सूरजपुर से बालोद तक और बलरामपुर जिले में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं वह सुशासन के राज्य में कैसे संभव हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी को आम लोगों को छत्तीसगढ़ के लोगों को सच बताना चाहिए, राजधानी सुरक्षित नहीं है। साल भर में 6 गोलीबारी और 80 हत्याएं हो चुकी हैं। लूट डकैती और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है।बीजेपी पहले शराबबंदी की बात करती थी अब शराब बंदी की जगह ऐप के माध्यम से आबकारी विभाग हर जगह शराब उपलब्ध कराने की बात कर रहा है। बीजेपी को बताना चाहिए भारतीय जनता पार्टी ने सरकार चलाने के नाम पर जिस तरह से प्रशासनिक कार्यवाहियों के माध्यम से जनता का दमन और जन अधिकारों को कुचलने की चेष्टा की है उसके कई प्रत्यक्ष उदाहरण सामने हैं।भारतीय जनता पार्टी के लोग भूल गए हैं कि हसदेव की जंगल की हो रही कटाई के लिए कांग्रेस के शासनकाल में उन लोगों ने कई वादे किए थे परंतु अब निरंतर कटाई हो रही है और हसदेव का वन क्षेत्र सिमटता जा रहा है जिस पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जनता पूर्णतः निर्भर थी।
          छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है छोटे-मोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों में अप्रत्यक्ष शुल्क निर्धारित कर दिए गए हैं जिनके बगैर कोई भी कार्य संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार 21 क्विंटल धान भी प्रति एकड़ नहीं खरीद रही है जबकि सरकार बनने के पहले वादा था कि सरकार बनने के बाद प्रत्येक किसानों की धान खरीदेंगे और किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।जबकि किसानों को भुगतान मात्र 2300 रुपए क्विंटल की दर से किया जा रहा है।
       धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान बृजेश मिश्रा पार्षद राहुल भारती युवा कांग्रेस के महासचिव पंकज यादव के अलावा ग्रामीण जैन अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!