May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

बसंतपुर थाना प्रभारी बने उप पुलिस अधीक्षक,,,एसपी व उनकी पत्नी ने कंधे पर लगाया स्टार…

बलरामपुर। वरिष्ठ कार्यालय के पदोन्नति आदेश के तहत थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक बाजीलाल सिंह को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

      01 अक्टूबर रविवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह द्वारा कार्यालय के सभागार कक्ष में वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के तहत निरीक्षक बाजीलाल सिंह को उनके कंधे पर स्टार लगाकर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर  पदोन्नत किया गया।स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ लाल उमेद सिंह एवम् बजीलाल सिंह की पत्नी श्रीमती गायत्री सिंह जी के द्वारा पदोन्नत हुए बाजीलाल सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी गई।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदोन्नत हुए बाजीलाल सिंह को कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान चंद्रेश सिंह ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर,अभिषेक झा, एएसपी वाड्रफनगर, एसडीओपी रामानुजगंज नारद सूर्यवंशी, एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी एवम् बाजीलाल सिंह के परिवार सदस्यों के साथ साथ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!