July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वीबी जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शंकरगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम,,,सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई विस्तृत जानकारी…

बलरामपुर, 29 जनवरी विकासखंड शंकरगढ़ में वीबी जी राम जी एक्ट 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनप्रतिनिधियों को इसके प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सभाकक्ष में किया गया।
      कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को वीबी जी राम जी एक्ट 2025 से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यशाला के दौरान उद्देश्यों, इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ, प्रक्रिया एवं जमीनी स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


       मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि वीबी जी राम जी शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत नए प्रावधानों के माध्यम से लाभ पहुँचाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सही जानकारी स्वयं भी समझें और अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में आमजन को जागरूक करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
        कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी अनमोल टोप्पो, जनपद सीईओ वेद प्रकाश पाडेय, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जागरूकता कार्यक्रम में वीबी जी राम जी के प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं विस्तृत जानकारी पर जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में वीबी जी राम जी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य पंचायत स्तर सही जानकारी पहुँचाना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!