
राजपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश भर में कार्यकारिणी की घोषणा की गई है वहीँ बलरामपुर जिले में जिलाध्यक्ष सहित महामंत्री की घोषणा कर दी गई है।

भाजपा अपने मोर्चा प्रकोष्ठों का विस्तार करना प्रारंभ कर दिया है।इस कड़ी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा हेतु प्रदेश भर में जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा की गई है। बलरामपुर जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए अध्यक्ष एवँ महामंत्री की घोषणा की गई है।बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुशंसा एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति पर बलरामपुर जिले में अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिलाध्यक्ष मुंशी राम शांडिल्य एवँ जिला महामंत्री विनय भगत की नियुक्ति की गई है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में जिला महामंत्री पद का दायित्व मिलने पर विनय भगत ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है और कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी को आगे ले जाने हेतु हर संभव प्रयास करूंगा।



