September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की लापरवाही,,,आंगनबाड़ी पढ़ने गया चार साल के मासुम के सर में लगा चोट…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ठरकी में एक बच्चे के चोट लगने हड़कम्प मच गया।घटना की जानकारी लगते ही आनन फानन में राजपुर महिला बाल विकास अधिकारी ने अपनी मीटिंग को छोड़ तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर बच्चे का समुचित इलाज करवाकर घर भेजा।

        बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ठरकी में एक बार फिर से एक हादसा हो गया है। आंगनबाड़ी में पढ़ने आया एक चार साल के मासूम बच्चे को सर में चोट लगने से घायल हो गया है। चोट कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। घटना के बाद बच्चे का इलाज राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। सूचना मिलते ही तत्काल महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी अमृता भगत ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चे का इलाज कराया है। उन्होंने इस मामले में आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ता से जानकारी लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। घटना 12 सितंबर शुक्रवार की है। ठरकी निवासी राजेश का चार साल का मासूम आदित्य रोजाना की तरह आंगनबाड़ी केंद्र गया हुआ था लेकिन यहां कार्यकर्ता और सहायिका की लापरवाही के कारण बच्चे को सिर में चोट लग गई है। इस दौरान बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका दोनों आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद नहीं थे और किसी अन्य व्यक्ति ने बच्चे की हालत देखकर गांव के सरपंच व अन्य लोगों को इसकी सूचना दी एवँ उसी के द्वारा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को भी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के सरपंच शिव प्रसाद एवं स्थानीय अलोक यादव एवं अन्य लोगों ने बच्चे को लेकर शाम करीब 5 बजे राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसका उपचार कराया गया। बच्चे के पिता राजेश का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ कार्यकर्ताओं सहायिका की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की हालत हुई है। वहीँ गांव के सरपंच ने भी कहा कि आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता लगातार अनुपस्थित रहती है।बच्चे को सही समय पर इलाज मिल पाने के कारण उसकी हालत तो फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।वही महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी अमृता भगत ने कहा कि संबंधित कार्यकर्ता सहायिका को बुलाया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!