November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpoliticsSurguja

आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त,अवैध रूप से भंडारित पेट्रोल, डीजल एवं पीडीएस चावल जब्त

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा ग्राम राधाकृष्णनगर में कार्रवाई करते हुए एमएस महामाया किराना एंड जनरल स्टोर में अवैध रूप से भंडारित डीजल, पेट्रोल एवं पीडीएस चावल जप्त किया गया।

      जांच के दौरान दुकान संचालक अशोक डे की दुकान में 2 ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल, 4 गैलन में लगभग 70 लीटर पेट्रोल तथा लगभग 32 बोरी पीडीएस चावल अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त सामग्री को जब्त कर चौकी गणेश मोड को सुपुर्द किया गया। साथ ही प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

     गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं आवश्यक वस्तुओं के अनियमित भंडारण के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई जारी है। अपर कलेक्टर ने कहा है कि आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीदार रवि भोजवानी सहित संयुक्त टीम मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!