February 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मेन्ड्रा कला की बसंती को 12 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने किया गिरफ्तार6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…धान खरीदी की तिथि में की गई बढ़ोतरी,,,05 एवं 06 फरवरी को अतिरिक्त दो दिवस होगी धान खरीदी…अवैध शराब पर की गई कार्यवाही,08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्तमहिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 26 फरवरी को,,,सीईई परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल…पत्नी का अवैध संबंध बना ख़ौफनाक हत्या का कारण,,,आरोपी मृतक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या की रची साजिश…अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को करें लाभान्वित,,,ऑनलाइन उपस्थिति एवं शत-प्रतिशत ई-ऑफिस क्रियान्वयन के दिए निर्देश…
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्कूल परिसर में शांति व्यवस्था भंग करने पर दो युवकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

बलरामपुर, 28 जनवरी। अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करूण डहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड कुसमी के अंतर्गत तहसील चांदो के ग्राम नवाडीहकला में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बरवाडीह के सामने विकास पैकरा (उम्र 19 वर्ष) एवं संजय कोरवा (उम्र 19 वर्ष) दोनो निवासी ग्राम डूमरखोरका के द्वारा शराब के नशे में शोर-शराबा करते हुए विद्यालय के शिक्षकों को मारपीट करने की धमकी दी जा रही थी। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उक्त मामले की शिकायत थाना चांदो में की गई। शिकायत की जांच हेतु दोनों युवकों को थाना चांदो लाया गया। जहां दोनों से पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान दोनों युवक आक्रोश में आकर शिकायतकर्ताओं एवं पुलिस कर्मचारियों से वाद-विवाद करने लगे। थाना में विवाद की स्थिति को देखते हुए, दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन. एस.एस. के तहत इस्तगासा तैयार कर अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी के द्वारा दोनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जिला जेल रामानुजगंज निरुद्ध किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!