November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

29 जनवरी से सरगुजा ओलंपिक 2026 से विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ,,,ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को मिलेगा खेल का मंच…

बलरामपुर, 28 जनवरी। खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कुल 12 खेलों के खेल प्रतियोगिताएं विकासखंड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हो रही है। जिसके अंतर्गत सभी विकासखण्ड में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेल प्रतिभा के विकास के लिए 29 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
      विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत जिसमें 29 जनवरी को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 1600 मीटर रिले, तवा फेंक , गोला फेंक , भाला फेंक, तीरंदाजी का आयोजन कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर में तथा ऊंची कूद, लम्बी कूद का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा।
       इसी प्रकार 30 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हाली-बॉल सिनियर वर्ग पुरूष के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में तथा व्हाली-बॉल जुनियर पुरूष वर्ग एवं जुनियर व सिनियर महिला वर्ग के लिए कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा। वर्गवार एवं सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक किया जाएगा जिसमें फुटबॉल सीनियर पुरुष वर्ग के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में तथा फुटबॉल जूनियर पुरूप वर्ग एवं महिला सभी वर्ग के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर, बैडमिंटन जूनियर वर्ग व सिनियर वर्ग पुरुष के लिए कॉलेज ग्राउंड राजपुर, बैडमिंटन सीनियर व जूनियर वर्ग महिला व बास्केटबॉल सभी वर्ग के लिए स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड राजपुर, रस्सा कशी महिला वर्ग, कराटे सभी वर्ग के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा।
विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत 29 जनवरी को एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी एवं 30 जनवरी को फुटबॉल, व्हाली-बॉल, बैडमिंटन, रस्सा-कस्सी, आर्चरी हाई स्कूल ग्राउंड वाड्रफनगर में 14 से 17 वर्ष (बालक-बालिका) एवं 17 से ऊपर महिला-पुरुष के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित है।
        इसके साथ ही प्रतिभागीयों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। जिसके अंतर्गत प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन पंजीकृत प्रतिभागी ही पात्र होंगे। सभी प्रतिभागी अपने विद्यालय से जारी परिचय पत्र (आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ लाएं, प्रतिभागियों को अपने-अपने आयोजन स्थल पर निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने सभी प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन करने की स्थिति में प्रतिभागिता निरस्त की जा सकती है।
      उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल संस्कृतियों को प्रोत्साहित करना, छिपे हुए खेल प्रतियोगिता को पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचाने के अवसर प्रदान करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!