September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

चलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तार
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,धान उठाव एवं मिलिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश…

बलरामपुर, 03 फरवरी कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें धान उठाव, मिलिंग सहित अन्य प्रक्रिया को शासन के निर्देशानुसार सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।
          कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समस्त प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धान उठाव से लेकर मिलिंग एवं चावल जमा तक की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और पारदर्शी रूप से करे। बैठक में कलेक्टर ने गाड़ियों की आवाजाही, लोडिंग, धान उठाव एवं मिलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि धान परिवहन में सभी प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करें। कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने सभी राइस मिलर्स से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ और शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो सुनिश्चित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!