September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

चलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित,,,सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध वन्यजीव गतिविधियों पर हुई गहन चर्चा…

बलरामपुर, 03 फरवरी। वनमण्डल कार्यालय बलरामपुर में वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी की अध्यक्षता में अंर्त्तरवनमण्डलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अर्न्तराज्यीय समन्वय स्थापित कर वन संरक्षण एवं संवर्धन तथा मानव-वन्यजीव द्वंद, अवैध वनोपज परिवहन, अवैध वन्यप्राणी शिकार को न्यूनतम करना एवं हाथियों के बढ़ते विचरण से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही क्षति और मानव-हाथी संघर्ष के दुष्परिणामों पर गहन चर्चा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों और अवैध तस्करी जैसी समस्याएं, राज्यीय सीमाओं के पार जाकर चुनौतियों के समाधान की आवश्यकता तथा साझा रणनीति और सूचना आदान-प्रदान प्रणाली पर चर्चा किया गया।
           बैठक में उप निदेशक, पलामू टाईगर प्रोजेक्ट उत्तरी प्रमण्डल, मेदनीनगर, झारखण्ड, प्रजेश कांत जेना, आरएफओ अजय कुमार टोप्पो, फील्ड बायोलॉजिस्ट (पीआईआर) तापस कर्मकार, जीआईएस एक्सपर्ट मनीष कुमार बक्शी, आईबीओ श्रवण कुमार गुप्ता, आईबीओ रजनीश कुमार सिंह, एसबीओ सत्यनारायण उरांव, डीजिटल मेनेजर अमन कुमार, ग्रासलैण्ड एक्सपर्ट अभय कुमार, वेटनरी सर्जन डॉ. सुनिल कुमार, एसबीओ देवपाल भगत, उप वमण्डलाधिकारी बलरामपुर अनिल कुमार सिंह, आरएफओ निखिल सक्सेना सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!