July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

24 हजार से अधिक विद्यालयीन बच्चों का किया गया अद्यतन,,,0 से 6 आयु वर्ग के बनाया जा रहा आधार कार्ड…

बलरामपुर जिले में आधार सेवाओं को सुदृढ़ एवं अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 11 अक्टूबर 2025 से अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अद्यतन किया जाना अनिवार्य है।
जिला बलरामपुर में इस कार्य हेतु 37 आधार ऑपरेटर विभिन्न शासकीय एवं अर्ध-शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित कर रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 34,446 अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जाना है, जिसके विरुद्ध 24,188 अपडेट सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जो कि सक्रिय प्रयासों एवं समन्वित कार्यप्रणाली का परिणाम है। अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तथा 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नवीन आधार पंजीयन का कार्य भी किया जा रहा है। अब तक लगभग 500 से अधिक नए आधार पंजीयन पूर्ण किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा स्कूल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का आधार पंजीयन एवं बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है, जिससे अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में आगामी माह में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिससे शेष पात्र बच्चों का अद्यतन किया जा सके।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट समय पर अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!