September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्कूल से लौटते समय स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार शिक्षकों को मारी टक्कर,,,दो शिक्षक हुए बुरी तरह घायल…

राजपुर। राजपुर सेमरा बकसपुर रोड में एक सड़क हादसे में दो शिक्षकों को गंभीर चोटें आई है। वहीँ इस घटना में एक महिला शिक्षक बाल बाल बच गई।

      घटना गुरुवार को समय तकरीबन तीन बजे की है।डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू में कार्यरत शिक्षक सतीश यादव एवँ मुकेश गुप्ता अपने मोटरसाइकिल वाहन से स्कूल पतरातू से राजपुर की ओर सेमरा बकसपुर के रास्ते आ रहे थे।जैसे ही वे बकसपुर के पास पहुँचे तभी सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगो सड़क किनारे फेंका गए। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार सतीश यादव के दाहिने पैर बुरी तरह से टूट गया एवँ मुकेश कुमार गुप्ता के सर में गंभीर चोटे आई। वहीँ अपने स्कूटी से पीछे पीछे आ रही शिक्षिका अंजली तिवारी बाल बाल बच गई।

     घटना के बाद स्कार्पियो वाहन चालक ने वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को इलाज हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ प्राथमिक उपचार पश्चात घायलों को बेहतर उपचार हेतु अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियो वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!