September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रजत जयंती वर्ष: छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों का सफर,,,सांस्कृतिक मंच पर दिखी विकास की झलक…

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजत जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष की उपलब्धि को नाट्य, गीत, नृत्य से प्रदर्शित किया गया कि किस प्रकार शासन के नीतियों एवं योजनाओं ने आमजनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया कि कैसे छत्तीसगढ़ राज्य और जिला संसाधनों के आभाव में उठकर आत्मनिर्भरता और प्रगति की राह पर अग्रसर हुआ। बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में दिखाया कि पहले जहां संसाधनों की कमी थी। बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह नहीं था। लेकिन अब शासकीय योजनाओं से हालात बदल गये हैं। अब बच्चे सुबह-सुबह उत्साह से तैयार होकर स्कूल जाने के निए उत्सुक रहते है।

        स्वास्थ्य सेवाओं मे हुए बदलाव को दर्शाते हुए दिखाया गया कि पहले ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में छोटी बीमारी के ईलाज के लिए भी काफी परेशानियां उठानी पड़ती थी। लेकिन अब घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य केन्द्रों में मानव संसाधन पूरा करते हुए बेहतर उपचार किया जा रहा है। साथ ही लोग आयुष्मान भारत योजना से निःशुल्क उपचार का लाभ भी ले रहे हैं।

         महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत किया गया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है। योजनान्तर्गत पात्र महिलाओं के खाते में प्रत्येक माह 1 हजार रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। रजत जयंती वर्ष पर प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, विकास जैसे क्षेत्रों में प्रगति को दर्शाया गया।

         उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य बना। राज्य बनने के पश्चात् छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों की यात्रा में विकास के विभिन्न आयाम संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण, वन अधिकार और औद्योगिक इत्यादि क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन्हीं को रजत जयंती वर्ष तक जन-जन तक पहुुंचाना है।

       रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर जिला, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। साथ ही रजत जयंती वर्ष के अवसर पर विभागों द्वारा 25 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!