September 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शनबदहाल सड़क पर भड़के राजपुर के अधिवक्ता,तत्काल निर्माण न होने पर 30 सितंबर को चक्का जाम की चेतावनीयादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडलकलेक्टर ने कन्या महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने पर दिया जोरसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

आयुष विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में किया गया शिविर का आयोजन,,,बच्चों को औषधीय पौधों की दी गई जानकारी…

बलरामपुर। आयुष विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में डॉ. आर. के. सिंह आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर के द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी को 10 औषधीय पौधों के बारे में एवं 6 से 12 के विद्यार्थियों को 20 औषधीय पौधों के बारे में बताया गया। इस दौरान डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूकता, समय-समय पर आयुर्वेद में प्रयोग होने वाले औषधी के बारे में और घरेलु चिकित्सा में कैसे आयुर्वेद को लाना है, जीवन शैली, योग प्राणायाम, शरीर को स्वस्थ रखना, आहार विधि, दिनचर्या, हस्त प्रक्षालन एवं स्वच्छता, क्रीमी जागरूकता, योग एवं स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को नीम, पीपल, बरगद, जामुन, करंज, बेल, मुनगा, अर्जुन और आम तथा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को तुलसी, घृतकुमारी, मण्डूकपर्णी, पिपली, अश्वगंधा, बाल, निर्गुडी, शतावरी हल्दी और अदरक के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए इनका प्रयोग अपने दैनिक जीवन में कैसे करना चाहिए इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय में अध्ययनरत कुल 520 बच्चों को आयुर्वेद और औषधि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कक्षा 5वीं एवं कक्षा 6 वीं के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जो बच्चे अस्वस्थ पाए गए उनको उनके पालक के साथ एवं शिक्षक के साथ चिकित्सालय में आने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ मिश्रा, प्रधानाचार्य विनय कुमार पाठक एवं सभी आचार्य दीदी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!