September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

जनजातीय परिवारों को स्वरोजगार के दिशा में बड़ी पहल,,,उन्नत नस्ल के सुकर किया गया वितरित…

राजपुर। बलरामपुर वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी के पहल पर सुशाशन की दिशा में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आर्थिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से PVTG समूह के ग्राम अखोरा पंचायत के जवाखाड़ निवासी अरविंद कोरवा सहित 9 सदस्यीय समूह को सुकर पालन योजना के तहत उन्नत नस्ल के सुकर प्रदान किया गया।

सुशासन तिहार में अंतर्गत ग्राम अखोरा में आयोजित समाधान शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने जवाखाड़ निवासी अरविंद कोरवा सहित 9 सदस्यीय स्वयं सहायता समूह को सुकर पालन हेतु 1 नग नर एवँ 3 मादा सूकर कुल 4 नग उन्नत नस्ल के सूकर पशु का वितरण किया गया। इस पहल से जनजातीय परिवारों की आर्थिक उन्नति होगी और वे आत्मनिर्भर होंगे।

वहीँ इस कार्यक्रम के दौरान वन प्रबंधन समिति अखोरा द्वारा हितग्राहियों को अठारह हज़ार की धन राशि का सहयोग किया गया जिसे हितग्राही पाँच सौ रुपये प्रति माह के आसान किस्तों में वापस करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वन परिछेत्राधिकारी राजपुर अजय वर्मा रेंज असिस्टेंट बारियो बीट गार्ड रेवतपुर अखोरा सरपंच सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!