November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महुआ बीनने गए ग्रामीण पर किया भालु ने हमला,,,गुप्तांग सहित शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालु ने अचानक हमला कर दिया जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। भालु के हमले से घायल व्यक्ति को तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के पश्चात उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया।

     वर्तमान में महुआ का समय चल रहा है और ऐसे में जंगलों में महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर अक्सर भालु के हमले की घटना सामने आती है।बुधवार को भी ऐसे ही एक घटना सामने आया है।महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालु ने खतरनाक तरीके से हमला कर दिया जिसके बाद ग्रामीण किसी तरह वहाँ से अपना जान बचाकर निकला।हालांकि घटना में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया भालु ने ग्रामीण के गुप्तांग को ही काट खाया। घटना आज दिनाँक 25 मार्च दीन बुधवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सेवारी निवासी कहरु पिता जगना उम्र 50 वर्ष कोरवा सुबह करीब 6 बजे महुआ बीनने के लिए सेवारी के जंगल मे गया हुआ था।इसी दौरान उस पर जँगली भालु ने हमला कर दिया।

भालु के हमले से कहरु गंभीर रूप से घायल हो गया। भालु ने उसके गुप्तांग सहित अन्य जगहोँ पर बुरी तरह से हमला कर दिया।घटना के बाद घायल के परिजनों ने उसे इलाज हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अम्बिकापुर भेज दिया है।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही राजपुर वन विभाग के कर्मचारी भी राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घायल के इलाज हेतु तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!