July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत,,,ससुराल जाने के लिए निकला था युवक…

राजपुर। कुसमी मुख्य मार्ग में सेवारी के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक राजपुर के ग्राम ठरकी का रहने वाला था और वह अपने ससुराल भोंदना जा रहा था तभी सेवारी के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

      घटना शनिवार की सुबह लगभग दस बजे की बताई जा रही है। ग्राम ठरकी निवासी रामधनी कोरवा प पिता सुंदर साय उम्र 28 वर्ष अपने हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG15 EE 0607 से शनिवार को सुबह घर से अपने ससुराल भोंदना जाने के लिए निकला था। तभी वह ग्राम सेवारी के शिव मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

घटना के पश्चात फॉलो कर रहे राजपुर पुलिस की गाड़ी जब मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल चालक को गंभीर हालत में देखा तो उन्होंने तत्काल संजीवनी के माध्यम से घायल व्यक्ति को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेजा। लेकिन घायल रामधनी कोरवा के सर में गंभीर चोट लगने के कारण राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राजपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!