September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजीव तिर्की बने किसान कांग्रेस बलरामपुर के नए जिलाध्यक्ष

बलरामपुर। प्रदेश किसान कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजीव तिर्की को बलरामपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह दायित्व किसानों की समस्याओं के निराकरण, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर किसान हितों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सौंपा गया है।

      प्रदेश नेतृत्व ने आदेश जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से जिले में किसान कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी तथा कृषि से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी रूप से उठाया जा सकेगा।

       ज्ञात हो कि राजीव तिर्की किसान परिवार में जन्मे हैं और शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम डीपाडीह खुर्द के निवासी हैं। भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश, बारामूला, असम, सियाचिन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दीं। वर्ष 2022 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपने गृह ग्राम लौटकर खेती-किसानी और पारिवारिक विरासत को संभाल रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जुड़कर लगातार किसानों की आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता और जमीनी उपस्थिति को देखते हुए किसान कांग्रेस ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!