July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अटल परिसर का कार्य लगभग पूर्ण,,,जल्द होगा लोकार्पण…

राजपुर। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधोसंरचना मद से निर्माणाधीन अटल परिसर का कार्य अब लगभग पूर्णता की ओर है और नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जल्द ही इसका लोकार्पण करने की तैयारी की जा रही है।

        नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अधोसंरचना मद से पूरे प्रदेश में अटल परिसर निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत नगर पंचायत राजपुर में भी अटल परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी। इसके लिए नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 06 में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे अटल जी की प्रतिमा सहित चबूतरा का निर्माण किया जाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह एवं उपाध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 में अटल परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है बारिश के कारण कुछ काम शेष रह गया है परंतु अब बारिश थम गई है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर अटल परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त परिसर में अटल जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है एवं चबूतरा का भी निर्माण हो गया है कुछ कार्य शेष है जिसे जल्दी पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अटल परिसर का लोकार्पण में सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज सहित सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा का समय लिया जा रहा है और समय मिलते ही अटल परिसर का लोकार्पण किया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!