September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बिहार की आईडी से क्लोनिंग कर ऑनलाइन सेंटर में आधार कार्ड बनाने पर प्रशासन की कार्यवाही,,, कुसमी स्थित अमित ऑनलाइन सेंटर किया गया सील…

बलरामपुर। नगर पंचायत कुसमी क्षेत्र में अमित ऑनलाइन सेंटर द्वारा आधार क्लोन के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। प्राप्त शिकायत के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण डहरिया के निर्देशन में तहसीलदार कुसमी सुश्री रौशनी एक्का तथा जिला प्रबंधक सीएससी निशांत सिन्हा की संयुक्त टीम ने संबंधित ऑनलाइन सेंटर की जांच की।जांच के दौरान पाया गया कि सेंटर संचालक अमित पैकरा द्वारा फर्जी तरीके से आधार क्लोन के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। इस गंभीर अनियमितता पर तहसीलदार सुश्री एक्का ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील बंद कर दिया और आगे कार्रवाई शुरू की गई। अनुविभागीय अधिकारी करुण डहरिया ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों की तैयारी या नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संस्था को न दें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!