
राजपुर। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय,महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के तहत शंकरगढ़ जनपद कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता जानू राम सोनवानी को पदोन्नति करते हुए राजपुर जनपद कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापना की गई है।
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक/10/2 क्रमांक ईएसटीबी/11131/2025-पी&आरडी: विभागीय आदेश क्र. एफ 1-32/2022/22-1, दिनांक 07/07/2025 एवं विभागीय आदेश क्र. एफ 1-28/2024/22-1 दिनांक18/09/2025 द्वारा उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया था।
जिसके परिपालन में राज्य शासन एतद्वारा दिनाँक 14 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में जनपद कार्यालय शंकरगढ़ में कार्यरत उप अभियंता जानू राम सोनवानी को राजपुर जनपद कार्यालय में सहायक अभियंता के रूप में अस्थाई रूप से तत्काल प्रभाव से प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरण किया गया है। इसके पहले जानू राम सोनवानी शंकरगढ़ में रहते हुए राजपुर जनपद कार्यालय में सहायक अभियंता के प्रभार के तौर पर कार्य कर रहे थे।


