July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सड़को पर उड़ रहे धूल के रोकथाम के लिए समाज सेवी ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन,,,प्रतिदिन सड़क पर पानी छिड़काव की माँग…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के खराब सड़कों के कारण उड़ रहे धूल को लेकर सोनी समाज के अध्यक्ष व समाज सेवी ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर पानी छिड़काव की मांग की है।

       राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति बेहद जर्जर स्थिति में है खराब सड़कों के कारण सड़क से उठ रहे धूल के गुब्बार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क से उड़ रहे धूल के कारण लोगों को सांस लेने में भी भारी परेशानी हो रही है। धूल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीँ धूल से दुकानदार भी काफी परेशान है। सड़क पर उड़ने वाली धूल दुकानों में घुसने से व्यापारियों के सामान भी खराब हो रहे हैं। सड़क पर उड़ रहे धूल के रोकथाम के लिए सोनी समाज के अध्यक्ष व समाज सेवी सुरेश सोनी ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह को ज्ञापन सौंप नगर में मुख्य सड़क पर पानी छिड़काव की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दीपावली का त्यौहार आ रहा है ऐसे में नगरवासी अपने घरों का साफ सफाई में जुटे हुए हैं परंतु सड़कों पर उड़ रहे धूल के कारण स्थिति जस की तस हो जा रहा है। दुकानदार त्यौहारी सीजन के मद्देनजर अपने-अपने दुकानों में त्यौहारी सीजन का समान लाकर रखे हुए हैं वह भी धूल के कारण खराब हो जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सड़क निर्माण होने तक नगर में मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन टैंकर के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाए, जिससे दुकानदारों सहित राहगीरों को भी धूल के इस समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!