September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शंकरगढ़ में अवैध शराब का धंधा जोरो पर,,,पुलिस की कार्यवाही पर सवाल…

शंकरगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब का गोरख धंधा जबरदस्त फल फूल रहा है। दर्जनों होटलों, ठेला, गुमटीयों एवं सामान्य दुकानों में भी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। अवैध शराब छतीसगढ़ सहित दूसरे प्रान्तों से अंग्रेजी शराब लाकर शंकरगढ़ व आस पास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से खपाया जा रहा है। वही शराब पीने वाले शराबी स्कूलों हॉस्टलों व खेल मैदान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। वही इस मामले में पुलिस प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं।

      शंकरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री जोरों पर फलफूल रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर महुवा शराब की भी बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है, अवैध शराब बिक्री से पुरे क्षेत्र का माहौल ख़राब हो रहा है। एक ओर जहाँ पुलिस बिचौलियो को खुलेआम शराब बेचने का सह दे रही है वहीँ दूसरी ओर शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों पर धारा 185 के तहत कार्यवाही का डर दिखा कर लोगों से मोटी रकम लिए जा रहे हैं। सार्वजनिक जगहों बस स्टैंड बगल में स्टेडियम, गर्ल्स हास्टल के ग्राउंड सहित कई जगहों पर अवैध शराब की बोतले खुलेआम देखी जा सकती है।कुछ शराब की बोतलें शंकरगढ़ बस स्टैंड के पास खेल मैदान में भी देखी जा सकती है जहां पर खेल मैदान से लगी हुई कन्या छात्रावास तथा कन्या हाई स्कूल भी है। छात्रावास होने की वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिसमें पुलिस आंख बंद करके बैठी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब विक्रेताओं और पुलिस की मिलीभगत से अवैध शराब का धंधा जोरो पर फलफूल रहा है। पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री व सार्वजनिक जगहों पर शराब खोरी को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!