July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

युवा कांग्रेस ने किया गृहमंत्री का पुतला दहन,,,भाजयुमो कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर की माँग…

राजपुर/शंकरगढ़। बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवँ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

        बलरामपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा इस निंदनीय घटना का विरोध पूरे प्रदेश में किया जाना तय किया गया था। इस तारतम्य में बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.पी.सिंह देव की उपस्थिति एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में शंकरगढ़ बस स्टैंड में गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई इस दौरान युवा कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की भी हुई। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार हर भारतीय नागरिक को हैं और संविधान में मिले इस अधिकार का उपयोग करते हुए विरोध कर रहे युवा कांग्रेसियों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के संरक्षण में भाजयुमो के गुंडों द्वारा अभद्र गाली गलोच एवं मारपीट करना बेहद निंदनीय है अगर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं कि जाति है तो युवा कांग्रेस आगे भी चरणबद्घ तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

       इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शमीम अंसारी,राजीव तिर्की,NSUI बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश यादव,शमीम खान,बृजेश(पिंटू),उमेश भास्कर, ओसपाल यादव,देवनारायण, आशिष यादव,नीरज अग्रवाल,आशुतोष कश्यप, जैद खान,उमेश यादव,साबित अली,टमेश पैकरा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!