September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विजय दशमी पर हुआ भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन

राजपुर। विजय दशमी के अवसर पर नगर में भव्य रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के महुआ पारा स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रहे।

     विजयदशमी के अवसर पर राजपुर के महुआ पारा स्थित हाई स्कूल मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देर शाम करीब सात बजे मां महामाया प्रांगण से राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के पश्चात राम लक्ष्मण हनुमान एवं सीता बने बच्चों को बिना किसी शोभायात्रा के हाई स्कूल मैदान में लाया गया जहां राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की आरती पश्चात रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया।

   महुआपारा हाई स्कूल मैदान में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में घंटों तक भव्य आतिशबाजी की गई जिसके पश्चात लगभग 70 फीट के रावण को जलाया गया। रावण दहन कार्यक्रम को स्वरूप देने के लिए हिंदू युवा मंच के बच्चों ने अपनी पूरी मेहनत एवं लगन के साथ 70 फीट की रावण तैयार किया गया था। रावण दहन कार्यक्रम में राजपूर सहित आसपास के दूर दराज से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक संजय सिंह अध्यक्ष सुरेश सोनी शिवनाथ यादव आकाश अग्रवाल धरम सिंह सावंत त्रिपाठी सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू एकता युवा मंच के यश अग्रवाल, आयुष जायसवाल, आदित्य विभु जायसवाल, अनुभव गुप्ता,पंकज ठाकुर,मंत्र गोयल, कवच गोयल,मयंक गोयल ,अर्पित दुबे,निशांत गुप्ता, वंश अग्रवाल ,अनंत अग्रवाल,आर्यन सिंह,यश सोनी,नमन बंसल,ऋषी सोनी, अक्षत दुबे,लक्ष्या पाण्डेय (चीकू), समर्थ गुप्ता, रौनक गुप्ता, हनी सिंह, मनी सिंह, डुग्गू गोयल एवं अन्य सहयोगियों के विशेष योगदान रहा।पुरे कार्यक्रम का संचालन राजा सिंह ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!