September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिले में 01अक्टूबर से लागू होगा “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” नियम,,बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल,,,पेट्रोल पम्प संचालकों को आदेश जारी…

बलरामपुर। जिले में दो पहिया वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट धारण करने व सड़क दुर्घटनाओं से हो रही जन-धन की हानि को नियंत्रित करने हेतु लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है तथा यातायात के नियमों को उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही दो पहिया वाहनों से घटित सड़क दुर्घटनों में कमी लाने एवं आमजन को व्यवहारिक स्तर पर पालन करने एवं कठोर व प्रभावी उपाय किया जाना आवश्यक है।

      इस हेतु जिले में समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को बिना सुरक्षात्मक उपाय धारण नहीं किये दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी ईंधन नहीं देने हेतु प्रतिबंधित किये जाने तथा प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पेट्रोल पम्प परिसर में आवश्यक सूचना पटल लगाए जाने व आदेश का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पम्प संचालकों के विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही किये जाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कटारा ने भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 01 अक्टूबर 2025 से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक/सवार को किसी भी पेट्रोल पंप संचालकों की ओर से (आकस्मिक सेवा मेडिकल इमरजेंसी एवं धार्मिक पगड़ी पहनने वाले व्यक्तियों को छोड़कर ) पेट्रोल एवं अन्य उपयोगी ईंधन उपलब्ध नहीं कराने हेतु आदेश जारी किया है जिसमें जिले के समस्त पेट्रोल पम्प संचालकों को उक्त नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पेट्रोल पम्प परिसर में “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” का बोर्ड व पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर पेट्रोल पम्प संचालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत् विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!