July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,,,गुड़ से तौला खुली जीप से निकली रैली…

राजपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर बलरामपुर जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने अपने निवास स्थान पर ढोल नगाड़ों आतिशबाजी एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गुड़ से तौलकर किया।

     भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपने दौरे कार्यक्रम के तहत आलोक ठाकुर शुक्रवार को बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा अंतर्गत राजपुर पहुंचे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के राजपुर में प्रथम आगमन पर बलरामपुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की कड़ी में फूलमालाओं एवँ आतिशबाजी के साथ चंदन टिका लगाकर आरती उतारा गया ,जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर को गुड़ से तौला गया।

  .    चौधरी निवास में आयोजित स्वागत कड़ी के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ,चौधरी निवास से खुली जीप में सवार होकर रैली कर लोगों का अभिवादन करते हुए राजपुर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी के गतिविधियों के बारे में आवश्यक चर्चा की।

         किसान मोर्चा के रैली में किसानों के छवि को उभारने के लिए भारी संख्या में ट्रैक्टर लेकर किसान शामिल हुए। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित रैली जैसे ही राजपुर रेस्ट हाउस पहुँची जहाँ पहले से उपस्थित सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवँ भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल भी खुली जीप में सवार होकर रैली में शामिल हुए।चौधरी निवास से प्रारंभ हुई किसान मोर्चा के रैली को नगर के नवकी मोड़ सहित नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले गाँधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरगुजा सांसद सहित भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

   .  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अपने दौरे कार्यक्रम के तहत आज सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने आया हूं। उन्होंने कहा कि अपने दौरे में मुझे किसानों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है,इसका कारण केंद्र में मोदी जी की सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। इसके अलावे छत्तीसगढ़ की विष्णु देव की सरकार भी मोदी गारंटी के तहत लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण किसानों की फसल भी बहुत अच्छी हो रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों के मक्के की फसल के नुकसान की भरपाई प्रदेश की भाजपा सरकार किसी न किसी तरीके से किसानों की मदद करेगी।

      इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल महामंत्री संजय सिंह शिवनाथ यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी प्रवीण अग्रवाल अनिल दुबे ओमप्रकाश सोनी पुष्पांचला चौधरी विकास मंडल गोपाल मिश्रा आशीष केशरी मुकेश गुप्ता कमला प्रसाद सिंह मुरारी यादव रमाकांत पांडेय गोपाल साहू अमरनाथ शाहिद किसान मोर्चा के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!