September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन द्वारा खबरों में सहयोग न किये जाने व कार्यक्रमों में सम्मान नहीं मिलने को लेकर सर्व दलीय पत्रकार संघ बैठक संपन्न,,पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर। जिला प्रशासन द्वारा खबरों में सहयोग न दिए जाने और जिला स्तर पर होने वाले कर्यक्रमों में सम्मान नहीं मिलने से प्रेस क्लब के सदस्य काफ़ी आकोशित है। क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को आपात बैठक आयोजित कर इसकी कठोर निंदा करते हुए पुलिस कप्तान के मार्फत राज्यपाल के नाम अनुरोध पत्र सौंपा।

                 बैठक में उपस्थित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों ने बताया कि जिले में 2 प्रेस क्लब कार्यरत है, जो जनहित मुद्दों सहित जिला प्रशासन और राज्य सरकार की खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करते आ रहे है। पत्रकारों के अनुसार दूरदराज क्षेत्र से पत्रकार जिला मुख्यालय पहुंचते हैं और खबरों को एकत्र करने में उनका पूरा दिन निकल जाता है, जिससे उन्हें शारीरिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है।अभी कुछ दिनों से पत्रकारों को प्रशासनिक अफसरों द्वारा खबरें बनाए जाने के बाद आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है। यदि कुछ अफसरों द्वारा बयान दिया भी जाता है तो उन्हें कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक तौर पर डांट फटकार लगाई जाती है। यही नहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में पत्रकारों को कोई सम्मान नहीं दिया जाता है, ऐसी स्थिति में प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बैठक में जिला प्रशासन के सारे कार्यक्रमो और जनसंपर्क की खबरों को अनिश्चितकालीन समय तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रेस क्लब ने पुलिस कप्तान को राज्यपाल के नाम अनुरोध पत्र सौंपकर इस आशय की जानकारी प्रेषित की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!