
बलरामपुर। जिले के थाना चांदो में मवेशी तस्कर के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,मवेशी तस्कर मवेशियों को झारखण्ड बूचड़ खाने लेकर जा रहे थे।
चांदो पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक गुप्ता पिता श्याम लाल गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी इदरीकला,थाना चांदों, ने थाना चांदों में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2025 के रात्रि 08:00 बजे ग्राम करचा के आश्रीत ग्राम छवारी पचफेड़ी के जंगल से दो व्यक्ति मवेसी पार कर रहे थे। गांव वाले के पुछताछ में अपना नाम करम साय स्व. राधा नगेशिया निवासी ग्राम जलबोथा एवँ संजय यादव पिता महोदर यादव ग्राम जलबोथा दो भैंसा हाक कर ले जा रहे थे। दोनो व्यक्ति मवेशियों को झारखण्ड बूचड़ खाने लेकर जा रहे है।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चांदों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परि. अधि 2004 एवं धारा 11 (1)(डी) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



