
बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलेरिया में सचिव के स्थानांतरण के बाद सरपंच उपसरपंच सहित पंचो एवँ ग्रामीणों ने सचिव के स्थानांतरण रोकने लाम बंद हो गए हैं।सचिव के स्थानांतरण के बाद जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने कृषि मंत्री जिला पंचायत सीईओ एवँ जनपद सीईओ को लिखित आवेदन पेश कर सचिव को यथावत रखने की माँग की है।
बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ ने दिनाँक 6 अगस्त 2025 को आदेश जारी करते हुए बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झलेरिया में पदस्थ वतर्मान सचिव रामकुमार का स्थानांतरण ग्राम पंचायत सरगवां में करते हुए ग्राम पंचायत नवाडीह में पदस्थ सचिव हेरोद कच्छप को अतिरिक्त प्रभार झलेरिया हेतु आदेश जारी किया गया था।उक्त आदेश के बाद जनपद पंचायत बलरामपुर द्वारा दिनाँक 22 अगस्त 2025 को प्रभार आदान प्रदान करने हेतु आदेश जारी किया गया।उक्त आदेश के जारी होने के बाद झलेरिया सरपंच उपसरपंच सहित पंचगण एवँ ग्रामीणों ने सचिव रामकुमार को स्थानांतरण स्थगित करने हेतु लाम बंद हो गए।उन्होंने सचिव का स्थानांतरण रोकवाने के लिए कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष से मुलाकात कर उक्त सचिव को झलेरिया में ही रहने का आग्रह किया।
ग्राम पंचायत झलेरिया के सरपंच सीता देवी ने बताया कि वर्तमान में पदस्थ सचिव रामकुमार का स्थानांतरण बलरामपुर जिले के सरगंवा कर दिया गया है।इनके जगह पर दूसरे सचिव को झलेरिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।उन्होंने कहा कि सचिव के अतिरिक्त प्रभार होने के कारण गांव का विकास नहीं हो पाता और ग्रामीणों को हर छोटे मोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ता है।पुर्ण रूप से सचिव के नियुक्ति होने पर गाँव के लोगो का काम जल्दी होता है तथा गाँव का विकास भी अच्छे से हो पाता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सचिव का कार्यकाल अच्छा है। विपक्षी पार्टी का अपने निजी स्वार्थ के कारण और अपने मतलब के लिए सचिव का स्थानांतरण दूसरे जगह करवा दिया गया है।



