September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग से महाविद्यालय को जोड़ने वाले सड़क निर्माण की माँग,,,महाविद्यालय के छात्रों ने जनपद उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय राजपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र एवं छात्राओं ने राजपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर विभिन्न सुविधाओं की मांग की है।

        उन्होंने आज जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के चेंबर में जाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंप कर उनसे राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से महाविद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग सड़क एवं नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। आपको बता दें कि मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर की दूरी पर महाविद्यालय सहित हाउसिंग बोर्ड का कालोनी संचालित है।शासकीय महाविद्यालय में सैकड़ों छात्र छात्राएं अध्ययनरत है वहीँ हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए कालोनी में ब्लाक मुख्यालय के कई बड़े अधिकारियों का निवास भी है।ऐसे में यहां सड़क सही तरीके से नहीं होने के कारण सभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग में तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय भी संचालित है।परंतु अभी तक इस सड़क के निर्माण के लिए कोई पहल नही किया गया है।अंततः महाविद्यालय के छात्रों ने सड़क निर्माण के लिए जनपद उपाध्यक्ष से गुहार लगाई है।जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं को पूरा भरोसा दिलाया है कि उनकी तरफ से जो मदद हो सकेगा वह करेंगे साथ ही जल्द से जल्द सड़क बन सके इस पर वह प्रयास करेंगे। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि उनकी पढ़ाई भी इसी महाविद्यालय से हुई है इसलिए यहां से उनका लगाओ भी काफी ज्यादा है। अब वह एक निर्वाचित पद पर हैं इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि यहां सड़क का निर्माण जल्दी हो सके।ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री अजीत यादव आलोक कुशवाहा तुलेश्वर यादव पूर्णिमा दास साक्षी गुप्ता एवं जिलपा सहित अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!