November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगरवासियों ने की राजपुर में बायपास की माँग,,,अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा केंद्रीय परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन…

राजपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में नगर अध्यक्ष सहित शहर वासियों बाई पास रोड़ निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सड़क परिवहन और राजमार्ग, के नाम राजपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा है।

        नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह सहित राजपुर नगर वासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की अभी नगर पंचायत राजपुर, जिला बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 नगर के बीच में से गुजरती है, जिसमे भारी वाहन की आवाजाही भीड़ लगी रहती है, जिससे हमेशा दुर्घटना घटित होती रहती है। क्योकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग 343 राजपुर के बीचो बीच में से गुजरती है, जहाँ स्टेट बैंक, यूनियन बैंक कॉर्पोरिटव बैंक, छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक, सेन्ट्रल बैंक सभी बैंक के ए.टी.एम., शा.प्रा.शाला. / माध्यमिक विद्यालय, एकल्व्य विद्यालय, कन्या विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यालय, शा. बालक हॉस्टल, आवासीय विद्यालय, कृषि विभाग कार्यालय, शिक्षा विभाग कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय अनुविभागीय राजस्व कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय अंतर्राज्जिय बस स्टैण्ड, सामुदायिक शौचालय कॉपरेटिव सोसाइटी, मंदिर परिसर कई बड़े व्यवसायिक संस्थाएं, डेली सब्जी मार्केट, साप्ताहिक बाजार ऐसे कई अन्य मार्केट इसी एन.एच. 343 में पड़ती है एंव अंतर्राज्जिय मार्ग होने के चलते भरी वाहनों का आवाजाही की भीड़ लगी रहती है।इसके अलावे बॉक्साईट उत्खनन, कोयला उत्खनन, इसी क्षेत्र में होती है, जिसकी परिवहन इस मार्ग से होती है, जिसके चलते आये दिन दुर्घटना होती रहती है, और आगे दुर्घटना होने की आशंका है।

       इस मार्ग के शहर के बीच में बने व्यसायिक प्रतिष्ठान एवं मकान को तोडने से क्षति पूर्ति के लिए शासन का कई करोड़ो रूपये का खर्च होगा।उन्होंने कहा कि इस मार्ग के विकल्प में राजपुर मण्डी प्रागण से नवकी सीमा तक शासन मद से रोड़ का नक्शा जिसमें बाई पास आसानी से कम खर्च में एवं अधिक चौड़ा करने पर सिर्फ खाली भूमि का ही क्षतिपूर्ति देना होगा, जिससे शासन के क्षतिपूर्ति व्यय भी कम होगा।नगरवासियों ने एन.एन. 343 को राजपुर नगर के बीच को छोड़कर उपरोक्त उल्लेख मंडी प्रागंण से नवकी सीमा होते हुए मार्ग में बाई पास रोड़ स्वीकृत कराने की माँग की है।ज्ञापन सौपने के दौरान नगर पंचायत के पार्षदगण सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

       इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि राजपुर नगर बहुत ही छोटा सा जगह है। वर्तमान में एन एच 343 सड़क अपने मापदंड के आधार पर सड़क निर्माण लेता है तो हमारे यहां जितने व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं जैसे स्कूल, छात्रावास, नगर पंचायत कार्यालय, हॉस्पिटल, कोर्ट, जनपद पंचायत, वन विभाग, तहसील कार्यालय सड़क बनाने से सभी इसकी जद में आ जाएंगे और राजपुर शहर वीरान सा हो जाएगा। इसलिए हम सभी नगरवासी बाईपास सड़क की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से करने आए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!