September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पति से विवाद के बाद नाराज पत्नी ने छोड़ा घर,,,चरित्र शंका पर पति ने किया जानलेवा हमला…

शंकरगढ़। रात में पति पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने रात में घर छोड़कर चले जाने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

        शंकरगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.08.2025 को थाना शंकरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ग्राम परेवा में रोड किनारे दौड़ा दौड़ाकर छुरी से मार रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम ग्राम परेवा भेजा गया जहां पुलिस टीम को एक महिला बुरी तरह से घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली जिसे तत्काल टीम के द्वारा थाना के सरकारी वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाकर इलाज हेतु उसे भर्ती कराया गया। जिसे बाद में डॉक्टरों द्वारा अंबिकापुर रेफर कर दिया।

        पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रामप्रसाद डीहकोरवा पिता स्वर्गीय बईगा उम्र 50 वर्ष साकिन ( लालडेरा ) लडुवा थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर के द्वारा थाना शंकरगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि। प्रार्थी अपने घर में था तभी ग्राम पंचायत मनोहरपुर के सरपंच मनोज पैकरा के द्वारा फोन कर बताया गया कि तुम्हारा दामाद संमलू ग्राम मनोहरपुर का रात में पति-पत्नी दोनों झगड़ा विवाद हुए थे इसी बात पर नाराज होकर तुम्हारी बेटी सीमा घर से निकाल कर ग्राम परेवा चली गई थी।सुबह तुम्हारा दामाद अपनी पत्नी सीमा को खोजने के लिए ग्राम परेवा तरफ गया था जहां पर ग्राम परेवा के पास इसकी पत्नी सीमा मिली तो तुम्हारा दामाद अपनी पत्नी सीमा से पूछा कि रात में तुम कहां थी तो सीमा बोली कि मैं नाराज होकर परेवा आ गई थी। तब तुम्हारा दामाद संमलू चरित्र शंका के संदेह पर दिनांक 21/8/ 2025 के 10:30 बजे हत्या करने की नीयत से सीमा को दौड़ा-दौड़ा कर धारदार छुरी से दोनों हाथ के कलाई में माथा के बीच में दोनों आंख के भौ के ऊपर पैर की पिंडली में मार कर बेहोश कर दिया है। मारपीट करते गांव के लोग बीच बचाव किए हैं जिससे सीमा के इलाज हेतु शंकरगढ़ अस्पताल लाए हैं।

       प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा- 109 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी समलू पहाड़ी कोरवा पिता लौदो उम्र 31 वर्ष निवासी मनोहरपुर थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!