September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला निर्वाचन आयोग ने जिले के भारतीय स्‍वतंत्र पार्टी,नौंगई को जारी किया नोटिस…

बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने जिला बलरामपुर अंतर्गत अनुभाग वाड्रफनगर के नौंगई ग्राम में स्थित भारतीय स्‍वतंत्र पार्टी के अध्‍यक्ष/महासचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जनप्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 की धारा 26ए के तहत् भेजा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव जेम्‍स कुजूर ने इस संबंध में आज दिनांक 18 अगस्त दिन सोमवार को समय तकरीबन 1:30 पर जानकारी देते हुए बताया कि यह धारा राजनैतिक दलों के पंजीकरण और चुनावों की भागीदारी से जुड़ी है तथा भारतीय स्‍वतंत्र पार्टी द्वारा किये गये आवेदन के आधार पर उक्‍त धारा के तहत् एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्‍ली के अभिलेख अनुसार उक्‍त राजनीतिक दल के किसी भी सदस्‍य द्वारा विगत 06 वर्षों में लोकसभा अथवा विधानसभा चुनाव उप चुनाव में कोई उम्‍मीदवार नहीं खड़ा किया है, एवं आयोग का मानना है कि भारतीय स्‍वतंत्र पार्टी उपरोक्‍त धारा 29ए के प्रयोजनों के लिए एक राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य करना बंद कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्‍ली ने संविधान के अनुच्‍छेद 324 और जनप्रतिनिधित्‍व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत् अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारतीय स्‍वतंत्र पार्टी को पंजीकृत दलों की सूची से हटाने का प्रस्‍ताव रखा है।

         इस कार्यवाही से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने उक्‍त पार्टी को एक अभ्‍यावेदन कारण बताने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत् उक्‍त पार्टी 23 अगस्त 2025 तक आयोग के समक्ष लिखित अभ्‍यावेदन प्रस्‍तुत कर सकता है तथा इसकी सुनवाई  29 अगस्त 2025 को निर्धारित की गई है। इस दिन पार्टी के अध्‍यक्ष/महासचिव/पार्टी प्रमुख को उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित तिथि तक राजनीतिक दल से कोई उत्‍तर प्राप्‍त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि दल के पास इस मामले में कोई अभ्‍यावेदन प्रस्‍तुत नहीं करना है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!