July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशबलरामपुरराजनीति

प्रेस कॉन्फ्रेंस| वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताई चिंता, चुनाव आयोग लोकतंत्र में निभाए जिम्मेदारी

कुसमी| कांग्रेस जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भारत का लोकतंत्र पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनता के विश्वास पर टिका है। इसी मूल भावना के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा है। यह कोई कल्पना या भावनात्मक बयान नहीं, बल्कि महीनो की गहन जांच और स्वयं चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर सामने आया तथ्य है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग से अपेक्षा करती है कि वह लोकतंत्र में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए और बिना किसी राजनीतिक दबाव के पारदर्शी जांच व जवाबदेही सुनिश्चित करे। उन्होंने ओर कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए पारदर्शी व साफ- सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है। हमारी मांग है चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करे, ताकि जनता और राजनीतिक दल स्वयं उसका आडिट कर सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा, अरुण गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, जावेद रहमानी, मुदस्सिर इराकी, पूर्णिमा सेमरिया, वेदांत भारती सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह लड़ाई हर नागरिक के अधिकार और विश्वास की है

श्री सिंहदेव ने कहा कि यह लड़ाई हर नागरिक के अधिकार और विश्वास की रक्षा की है। हमारी पार्टी यह स्पष्ट कर रही है कि प्रत्येक तथ्य ठोस दस्तावेजी प्रमाणों और शोध के साथ रखा गया है। यह मामला केवल किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर भारतीय मतदाता के अधिकार और लोकतंत्र की साख का है। दिल्ली में करीब 300 सांसद इसको लेकर विरोध कर रहे है। संविधान और प्रजातंत्र को बचाने के लिए सड़क से सदन का आंदोलन करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह “वोट चोरी” चुनावी हितों की पूर्ति के लिए चुनाव आयोग की भाजपा के साथ मिलीभगत है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!