May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम,,,जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व में पुरे उत्साह और गौरव के साथ शामिल होने का किया अपील…

बलरामपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ की थीम पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।

      बलरामपुर कलेक्टर श्री कटारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर के नेतृत्व में अभियान को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन कर स्वतंत्रता का उत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा। विद्यालयों, कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिताएं , तिरंगे के मूल्यों और उसकी भावना से प्रेरित पत्र लेखन प्रतियोगिताएं ,तिरंगा मेला और तिरंगा कंसर्ट ,तिरंगा रैली, बाइक और साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित विविध गतिविधियां भी संपन्न की जाएंगी।जिला प्रशासन ने आग्रह किया है कि राष्ट्रीय पर्व में पूरे उत्साह और गौरव के साथ शामिल हों, अपने घरों पर तिरंगा फहराएं,और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी साझा कर इस अभियान का हिस्सा बनें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!