रात में मोबाईल दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अपचारी बालक पकड़ाए,,,92 हजार का माल बरामद,,,भेजा गया बाल सुधार गृह…

बलरामपुर। रात्रि में मोबाइल दुकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अपचारी बालकों को भेजा गया बाल सुधार गृह, चोरी हुआ पूरा माल किया गया बरामद।
दिनांक 07 जुलाई 2025 को प्रार्थी अजय मंडल पिता स्व. सुभाष मंडल, ग्राम धनगांव, चुकी तातापानी, जिला बलरामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 06 जुलाई 2025 को शाम को अपनी मोबाइल दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था दूसरे दिन सुबह दुकान खोलकर देखा कि, कोई अज्ञात चोर दुकान के पीछे का रोशनदान निकल कर दुकान के भीतर घुस कर करीब 08 नग मोबाइल एवं अन्य सामान कुल कीमती करीब 90 हजार का चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी तातापानी में अपराध दर्ज कर धारा 305(क), 331(4) BNS के तहत विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान दो संदेही अपचारी बालक को लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों अपचारी बालक ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा अपचारी बालक के पास से चोरी गया 8 नग मोबाइल कीमत करीब 86 हजार, 3 नग स्पीकर कीमती करीब 700/, ईयर फोन कीमती करीब 900/, एवं अन्य सामान कुल करीब 92000/ (92 हजार) का बरामद किया गया है। दोनों नाबालिक अपचारियों को न्यायालय पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



