September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कर्मेश्वर महादेव में चलने वाले नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का हवन पूजन पश्चात हुआ समापन,,,भक्तों ने अखंड भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित ग्राम कर्रा के कर्मेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का शनिवार को विधिवत हवन पुजन के साथ समाप्त किया गया। इस नौ दिवसीय चलने वाले आयोजन के शुभारंभ पर ग्राम कर्रा के कर्मेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी जहाँ क्षेत्रीय विधायक सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए थे।

     ग्राम पंचायत कर्रा में वर्षों पुराना कर्मेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष पर नौ दिवसीय श्री महारूद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नौ दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में शुक्रवार को शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। नौ दिन चलने वाले इस आयोजन में 25 जुलाई दिन शुक्रवार से श्रावण शुक्ल पक्ष के एकम से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में दिनाँक 25 जुलाई शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था जिसमें शिव महापुराण माहात्म्य कथा, अदिशिव लिंग पूजन कथा, नारद मोह,कुबेर चरित्र, सती चरित्र, शिव सती विवाह उत्सव, पति व्रत धर्म का उपदेश विहार कार्तिकेय गणेश विवरण,त्रिपुरासुर वध,जलंधर उद्धार द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य उमा सहिता कथा विस्तार का आयोजन किया गया था।

       अंतिम दिन 2 जुलाई को महादेव जी का जलाभिषेक के साथ हवन पूजन कर पूर्णाहुति पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया।इस नौ दिवसीय चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया था।समापन के अवसर पर कर्मेश्वर ।महादेव मंदिर में सुबह से ही अखंड भंडारा का आयोजन किया गया। वहीँ इस कार्यक्रम में ऋषभतीर्थ गहरिनमुड़ा के भागवत भूषण पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी महाराज के द्वारा श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव महापुराण कथा का वाचन किया गया।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भारी बारिश के बीच भक्तों की भारी भीड़ रही।वहीँ इस अवसर पर नौ दिनों तक पूजा अर्चना पश्चात सिद्ध कर भक्तों को रुद्राक्ष का भी वितरण किया गया।इस पुरे कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणजनों का अथक प्रयास रहा। वहीँ कार्यक्रम को लेकर पुरे गाँव को भगवा झंडो से सजाया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!