August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देश
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन,,,प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित…

बलरामपुर। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन शा. कन्या .ऊ .मा . वि. बलरामपुर के खेल मैदान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कब्बड़ी खो-खो वालीबाल, रस्साकसी, दौड़, (100मि.) ऊंची कूद, लंबी कुद तथा निबंध और चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस प्रतियोगिता के बतौर मुख्य अतिथि बलरामपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम शील्ड देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

       रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव के द्वारा खेल के विजेता एवँ उपविजेता के अलावा खेल में भाग लिए सभी खिलाड़ियों को शील्ड एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी अतिथियों एवँ उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवँ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव ने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक सुदृढ़ होते है।

       इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा,अनिता मरकाम खेल युवा समिति सभापति अर्पणा दिक्षित जनपद पंचायत सदस्य ज.प. बलरामपुर शोभा यादव (संस्थापक) रक्षा वेलफेयर फांउडेनशन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर राविका एक्का,भानू प्रकाश दीक्षित पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलरामपुर , सुरेन्द्र यादव , कृष्णा मरकाम , तथा संस्था प्राचार्य सुनील कुमार एक्का एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!