July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ककना अखोराखुर्द मार्ग पर भारी वाहनों व बसों के परिचालन रोकने को लेकर पुर्व जनपद सदस्य ने खोला मोर्चा,,,अनुविभागीय अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। कक़ना मुख्य सड़क से अखोराखुर्द, कल्याणपुर एवं चांची से बदौली, अखोराखुर्द मार्ग पर भारी वाहनों एवं ट्रक बसों का अनाधिकृत परिचालन रोकने के संबंध में पूर्व जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजपुर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

      ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग एनएच 343 सड़क के खराब होने के बाद से ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों के अनाधिकृत रूप से आवागमन करने से सड़कों का बुरा हाल है। ग्रामीण सड़कों पर जगह जगह बड़े बड़े गड्डे होते जा रहे है। इस मार्ग पर शाम से सुबह तक भारी मालवाहक ट्रक और यात्री बसों का भी आवागमन हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और सड़क भी जगह जगह टूट रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजपुर, तहसीलदार बरियों एवं थाना प्रभारी राजपुर, चौकी प्रभारी बरियों को मौखिक रूप से आग्रह करके इस मार्ग पर अनाधिकृत रूप से वाहनों के परिचालन को बंद करने का निवेदन किया गया था, परन्तु 20 दिन के बाद भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे ग्रामवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। यदि आगामी 5 दिनों के भीतर ककना से अखोराखुर्द, कल्याणपुर मार्ग एवं चांची से कुंदीकला, बदौली अखोराखुर्द मार्ग पर भारी वाहनों के अवैध परिचालन को रोकने प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जाता है तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ उक्त मार्ग पर चक्का जाम कर वृहद विरोध प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।

      पुर्व जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आग्रह करते हुए कहा है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए तत्काल उचित कार्यवाही किया जाए अन्यथा चक्काजाम एवं विरोध प्रदर्शन की समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

      ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, राम किशुन, संघन राम, मीनेश पैकरा, सुरेश पन्ना, कमलेश पैकरा, बसंत एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!