May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

फ़ोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर/बसंतपुर। फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 14.06.2025 को प्रार्थिया थाना बसंतपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 12.06.2025 को 02.00 बजे इसकी बहन (पीड़िता) घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में दिनांक 14.06.2025 को गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया था। दिनांक 15.07.2025 को प्रार्थिया के द्वारा पीड़िता को थाना लाकर गवाहों के समक्ष बरामदगी कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता की धारा 180 का एवं माननीय न्यायालय से 183 भा.न.सु.सं. के तहत कथन कराया गया। उसने बतायी की ग्राम पचावल का सुरेश पीड़िता को पहले का फोटो दिखाकर इसके पति के पास भेजने का धमकी देकर अपने साथ महाराष्ट्र ले गया और एक माह तक अपने पास रखकर दुष्कर्म किया एवं दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाता था। पीड़िता के बताने के बाद आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दिनांक 28.07.2025 को प्रकरण के आरोपी सुरेश को हिरासत में थाना लाकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म करना स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपी सुरेश पिता निरंजन जाति पनिका उम्र 21 वर्ष सा. पचावल थाना सनावल के विरूद्ध धारा धारा 64 (2) (ड), 69 भा. न्या.सं. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक देवसाय राम, आरक्षक ताराचंद, लक्ष्मण प्रसाद, शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!