September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसरगुजासीतापुर

सीतापुर MLA रामकुमार टोप्पो ने 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्रों को सम्मानित कर किया अपना वादा पूरा,MLA रामकुमार बोले SSSVR के थीम पर हो रहा काम…देखें रिपोर्ट

नमन सोनी/सरगुजा:-सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया है,दरअसल ये सम्मान समारोह इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने पिछले शिक्षण सत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के छात्रों से वादा किया था कि अगर कोई शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाला छात्र या छात्रा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परफॉर्मेंस करेगा तो उन्हें बेहद खास गिफ्ट यानी टॉपर लड़कियों को स्कूटी और टॉपर लड़कों को लैपटॉप मिलेगा।

वहीं इसी क्रम में आज सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने ऐसे टॉपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित कर अपने विधानसभा क्षेत्र की 12वीं की टॉपर बतौली आत्मानंद स्कूल की कुमारी आकांक्षा गुप्ता को स्कूटी और सीतापुर के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 12वीं के टॉपर शिवम कंसारी को लैपटॉप प्रदान किया है तो वहीं कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को भी विधायक ने टैबलेट तो वहीं शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहें अन्य छात्र-छात्राओं को भी विधायक रामकुमार टोप्पो ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया है।


वहीं इस दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने रिटायर्ड शिक्षकों को भी सम्मानित किया है और इस दौरान जिले से पहुंचे भाजपा के पदाधिकारी और भारी संख्या में आमजन मौजूद रहें।

वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सीतापुर विधायक शिक्षा के क्षेत्र ही नहीं बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में भी अच्छा काम कर रहें है जिसके लिए उन्हें हम बधाई देते है।

वहीं इस दौरान मीडिया से बातचीत में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि उनके जनहित के कामों को लेकर एक लघु फिल्म भी तैयार की गई है जिसे आज लॉन्च किया गया है जहां इस लघु फिल्म के माध्यम में जनता आखिरकार कैसे उनके तक मदद ले सकती है इसको भी बताया गया है,वहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम SSSVR की थीम यानी शिक्षा,सुरक्षा,सुशासन,विकास और रोजगार की थीम पर काम कर रहीं है ताकि उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सकें।

वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी बताया कि MLA एजुकेशन कोर की उनकी अपनी टीम युवाओं को पीसीसी,व्यापम और यूपीएससी सहित अन्य कंपीटिशन एग्जामो के लिए बेहतर तैयारी और मार्गदर्शन देने के लिए भी काम कर रही है जिससे क्षेत्र के युवा आगे बढ़ सकें,वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो ने यह भी बताया कि विष्णु की सुशासन की सरकार में सीतापुर विधासभा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में बनाने का काम किया जाएगा जहां कोई भी व्यक्ति विकास से अछूता न रहें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!