
बलरामपुर। जिले के पहले राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रांजल का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मान किया है।राष्ट्रीय खिलाड़ी और प्रशिक्षक के तौर पर लंबे समय से काम कर रहे हैं प्रांजल सिंह को भाजपा ने शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया है।
बलरामपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बलरामपुर जिले के भाजपा के लोगों ने ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह को उनके कार्यों के लिए उन्हें साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया है। बलरामपुर जिले में ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह बलरामपुर जिले के पहले राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने निरंतर अपनी मेहनत से दो बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है और राज्य सहित जिले का नाम रोशन किया है। जो वर्तमान में निरंतर अपने कार्य में प्रशिक्षक के तौर पर प्रगतिशील हैं। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर भाजपा ने मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह सम्मानित किया है। वहीँ मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक प्रांजल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह लंबे समय से ताइक्वांडो (मार्शल आर्ट) के माध्यम से कई जिलों में आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देते रहे हैं।कई सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल,कॉलेज सहित सरकारी और निजी जागरूकता शिविरों के आयोजनों में निःशुल्क लड़के,लड़कियों एवं पुरुष व महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है और आगे भी देते रहेंगे।
जिला मुख्यालय बलरामपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अलग-अलग विधाओं में गुरुओं का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का,गोपाल कृष्ण मिश्र,बिहारी पाल,बंसीधर गुप्ता, दीनानाथ यादव,दिलीप सोनी, सत्य प्रकाश सिंह, कोदूराम द्विवेदी, डॉ अर्चना गुप्ता,इत्यादि वरिष्ठों के साथ साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल से आए सैकड़ों बच्चों और स्थानीय लोगों की मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक मुन्ना लाल चौधरी एवं भानु प्रकाश दीक्षित रहे।



