September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

म्युल अकाउंट के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,,,एक आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर/रामानुजगंज। अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराने वाले आरोपी म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

      मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है जहाँ थाना त्रिकुंडा निवासी संदीप सिंह रामानुजगंज के केनरा बैंक में अपना म्युल अकाउंट खोलवाकर सायबर ठगों को कमीशन के लालच में अपना पासबुक एवं एटीएम दे कर लोगों से ठगी के पैसे का कमीशन प्राप्त करता था।पुलिस ने बताया कि अरोपी संदीप सिंह के खाते में बीस लाख बयासी हजार रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन होना पाया गया जिसके उपरांत अरोपी को धारा 406, 411, 413, 414, 420 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

   पुलिस के पूछताछ में आरोपी संदीप सिंह ने बताया गया कि वर्ष 2023 में एक प्रचार एड देखने के दौरान उसने अपना मोबाइल नंबर उस एड में रजिस्टर्ड किया था , जिसके बाद उसके पास कॉल आया और बोला गया कि उनका गिरोह लोगो को कॉल करके पैसा कमाने का लालच देकर ठगी करते है,उनसे पैसा मिलता है उसके लिए अपना बैंक अकाउंट खुलवाकर देगा तो उसके बैंक खाता के बदले में उसे हर माह ठगी से प्राप्त पैसों में से उसे कमीशन देंगे, जिनके झांसे में आकर आरोपी संदीप सिंह द्वारा केनरा बैंक रामानुजगंज में खाता खोलवाकर साइबर ठगो द्वारा बताए गए पते पर अपना पास बुक और एटीएम को डाक से भेज दिया था।

     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजगंज अजय साहू, सहायक उपनिरीक्षक कल्याण सिंह , प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!