July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

PMGSY का घेराव करेगी युवक कांग्रेस,,,आंदोलन की बनी रणनीति…

राजपुर। क्षेत्र में पीएम जीएसवाई के अंतर्गत बनाई गई घटिया सड़क निर्माण को लेकर बलरामपुर जिले के युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने पीएम जीएसवाई कार्यालय के घेराव हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजपुर राजीव जेम्स कुजूर को ज्ञापन सौंपा है।

      क्षेत्र में PMGSY द्वारा बनाये गए सड़क निर्माण के गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।चाहे वह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की बात हो या फिर प्रधानमंत्री जनमन सड़क की सभी निर्माण कार्यों में विभाग एवं ठेकेदार की मिली भगत से सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। इस संबंध में घटिया सड़क निर्माण को लेकर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने विधानसभा स्तरीय PMGSY कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन एवं कार्यालय घेराव करने राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दिए अपने ज्ञापन में कहा कि सामरी विधानसभा के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामिण सड़क योजना के तहत राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी विकासखंड में पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों के आवागमन के सुविधा के लिए पक्की सड़कों का निर्माण कार्य पीएम-जेएसवाई विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा विभागीय अधिकारियों से साठ-गांठ कर जीएसबी, डब्ल्यूबीएम, एवं डामर का कार्य अत्यंत घटिया स्तर पर किया जा रहा है जिसकी वजह से सड़क बनने के साथ ही उखड़ती जा रही हैं। पूर्व में मेरे एवं ग्रामीणों के द्वारा पत्र के माध्यम से दिनांक 21 अप्रैल 2025 को कलेक्टर बलरामपुर को ज्ञापन सौंप कर घटिया सड़क निर्माण कार्य की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के ऊपर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आज दिवस तक घटिया सड़क निर्माण की जांच कराया नहीं गया जिस वजह से युवा कांग्रेस दिनांक 9 जून 2025 को पीएम-जीएसवाई कार्यालय राजपुर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

       ज्ञापन सौंपने के दौरान बलरामपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, NSUI पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, जनपद सदस्य अमीन साय, पंकज ठाकुर, अभय सोनी, सागर बेक सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!