September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सीधमा कल्याणपुर मार्ग में दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिडंत,,,चार युवकों की दर्दनाक मौत…

राजपुर। बरियों थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार बारियों चौकी क्षेत्र में सीधमा कल्याणपुर रोड में दो तेज रफ्तार बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है। दुर्घटना इतना भीषण था कि बाइक सवार तुलसी अगरिया पिता रसिया (32 वर्ष) निवासी मधनेश्वरपुर और आनंद भुइयां पिता शालीम (19 वर्ष) निवासी सीधमा की मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं लालाबाबू पिता शिवभजन (30 वर्ष) निवासी भेड़िया रेवटी चौकी और कृष्णा खलखो पिता राजेश खलखो (17 वर्ष) निवासी मदनेश्वरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बरियों पुलिस ने दोनों घायलों को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां से दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें लालाबाबू ने अम्बिकापुर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं कृष्णा खलखो को रायपुर रेफर किया था परंतु रास्ते में कटघोरा के पास उसकी भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!