September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

यातायात उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,,,80 लोगों का लाइसेंस किया गया निलंबित…

बलरामपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पी कर वाहन चलाने वालों के 80 लोगों के लाइसेंस को जिला पुलिस ने निलंबित करने की कार्यवाही की है।

         सड़क सुरक्षा को लेकर जिला बलरामपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों के ऊपर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व प्रभावी नियंत्रण लाने हेतु शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, स्टंट बाजी करने वाले, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ट्रिपल सवारी, तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

       आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। थाना चौकी व यातायात बलरामपुर के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 653 से अधिक वाहन चालकों के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्यवाही कर प्रत्येक प्रकरण में दस दस हजार रुपए जुर्माना न्यायालय द्वारा लगाया गया है तथा संबंधित वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया है। परिवहन विभाग द्वारा 80 चालकों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। शेष प्रकरणों पर कार्यवाही जारी है।वहीँ अन्य राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने हेतु पत्राचार किया गया है। 

     पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें शराब सेवन करके वाहन ना चलाएं, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!